फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2022 तक पूरा होगा बनिहाल-बारामूला रेल खंड का विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उधमपुर-बारामुला रेल लिंक यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट के कार्य की समीक्षा मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मंत्री ने कोविड के बीच प्रोजेक्ट पर हुए कार्य की प्रशंसा की और कोविड की दूसरी लहर के कारण प्रभावित हुए कार्य की गति में आने वाले समय में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

चिनाब पुल के कार्य की समीक्षा के साथ बनिहाल-बारामुला खंड के विद्युतीकरण की भी स्थिति जानी और कहा कि मार्च 2022 में इस रेल खंड का विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा। बताया कि इस वर्ष में अप्रैल और मई महीने के दौरान हुए कार्यों में चिनाब ब्रिज का आर्क क्लोजर सफलतापूर्वक किया गया है। अप्रैल में 58 एमटी और मई में 163 एमटी को जोड़ा गया है, जबकि 10,619 मीट्रिक टन अभी बाकी है। 2020-21 के दौरान दर्ज की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर चर्च की गई। बनिहाल-बारामुला खंड के विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान कहा कि 136 किमी लंबे इस खंड में मार्च 2022 तक विद्युतीकरण का काम पूरा किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी के लिए हर मौसम में रेल सेवा को यकीनी बनाने के लिए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्ष 2021-22 के लिए यूएसबीआरएल का बजट 4200 रुपये करोड़ रखा गया है जो प्रोजेक्ट के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट का काम अप्रैल 2023 में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें