विजयपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में बिजली के तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गए। सड़क पर चलने वाले राहगीर बाल-बाल बच गए। इसके बाद बिजली बंद हो गई।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली के तार ठीक किए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के तार हर समय टूटती रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को जब बिजली के तार टूटे तो एक महिला अपने बच्चों को लेकर जा रही थी और पीछे से तार गिर गया और वह बाल बाल बच गई। लोगों ने मांग की है कि पुरानी तारों को बदला जाए।