फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में सोमवार शाम पौने छह बजे बारिश और तेज हवा के कारण गुल हुई बिजली सात घंटे बाद रात एक बजे तक बहाल हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी छन्नी हिम्मत, अरनिया, बिश्नाह, मीरां साहिब, बिश्नाह, अखनूर इलाकों में पेश आई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि यहां पर पेड़ों की टहनियां तारों पर गिरी थीं। मौसम साफ होने के साथ बिजली सेवा बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया। इन इलाकों में भी रात दो बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। यहां सात घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा गांधी नगर, शास्त्री नगर, पुराना शहर, बख्शी इलाकों में रात दस बजे तक बिजली बहाल हुई। एक्सइएन जनक सिंह ने कहा कि रात को ही बिजली बहाल कर दी गई। कई जगहों में टहनियां गिरने से तार टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें