फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब लग सकते हैं बिजली कट, जम्मू संभाग में लोड पहुंचा 1150 मेगावाट

विज्ञापन
विज्ञापन
1200 मेगावाट से ऊपर लोड पर होगी परेशानी, कश्मीर में 1800 मेगावाट लोड, हो रही दो से तीन घंटे की बिजली कटौती
विज्ञापन

- ठंड बढ़ने से हीटर, ब्लोअर के प्रयोग से बढ़ी बिजली की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में आने वाले दिनों में बिजली कटौती सहन करनी पड़ सकती है। मौजूदा समय में बिजली लोड 1150 मेगावाट के करीब चल रहा है। जम्मू में 1200 मेगावाट लोड रहता है। इससे ऊपर बढ़ने पर बिजली कटौती शुरू हो जाती है। कश्मीर में भी बिजली लोड 1500 से बढ़कर 1800 मेगावाट तक पहुंच गया है। 200 मेगावाट बिजली अतिरिक्त खरीदी गई है। मौजूदा समय में घाटी में तीन से चार घंटे के कट कड़ाके की सर्दी में सहन करने पड़ रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार सर्दी बढ़ने पर लोग ब्लोअर, हीटर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इस कारण लोड बढ़ता जा रहा है।
जम्मू संभाग में बीते सप्ताह लोड 1100 मेगावाट रहा है मगर इस सप्ताह 1150 मेगावाट तक पहुंच गया है। ऐसे में अगले सप्ताह तक सर्दी बढ़ने से लोड बढ़ सकता है। बीते साल भी सर्दी में लोगों को सुबह और शाम को एक-एक घंटे के कट सहन करने पड़े थे। जनवरी में अतिरिक्त बिजली की खरीद के बाद लोगों को निजात मिली थी। वहीं, निगम की ओर से लोगों को सुझाव दिया जा रहा है कि जरूरत के हिसाब से बिजली उपकरणों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
जम्मू संभाग में बिजली की पीक डिमांड 1150 मेगावाट के आसपास जा रही है। सर्दी बढ़ने पर लोड बढ़ सकता है। 1200 मेगावाट से ऊपर लोड पहुंचने पर बिजली में कटौती बढ़ जाएगी। अब सामान्य चल रही है।
- जनक सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें