फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाते बढ़ा बिजली लोड, कई घरों के उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने किया प्रदर्शन, ठेकेदार ने भरपाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

जम्मू। शहर के चांद नगर क्षेत्र के लोगाें ने वीरवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उक्त क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाते वक्त बिजली का डबल फेस हो गया। बिजली लोड बढ़ते ही करीब 15 घरों के उपकरण जल गए। इससे गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों से बातचीत की। इसके बाद मीटर लगाने वाले ठेकेदार से संपर्क किया। ठेकेदार ने कहा कि वह जम्मू में मौजूद नहीं है। लेकिन जितने लोगों के उपकरण जले हैं, वह उसकी भरपाई करेगा। हालांकि इसके पहले पुलिस की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इसमें उनका कोई लेना देना नही है। मीटर लगाने का ठेका निजी लोगों को दिया गया है। वहीं ठेकेदार के भरपाई का आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि बिजली की वोल्टेज दुगनी होने की वजह से लोगों के घरों में रखे फ्रिज, टीवी आदि कई तरह का सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें