फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिल जमा न करने पर विभाग ने काटे कई घरों के बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए वीरवार कई घरों के कनेक्शन काट दिए। विभाग की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर कार्रवाई की। लोगों ने विभाग से अपील की है कि कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को थोड़ा और समय दिया जाए, ताकि वे बकाया बिल जमा कर सकें। आरएस पुरा निवासी चंद्र प्रकाश मोनू का कहना है कि एमनेस्टी योजना को आगे बढ़ाया जाए ताकि इस महंगाई के दौर में हो रही दिक्कतों के चलते लोग किस्तों में किराया जमा करवा सके। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने के लिए कोई नोटिस जारी नही किया गया। अचानक कनेक्शन कटने से कई घरों में परेशानी का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की परीक्षाएं चल रही है। बिजली विभाग के एईई गुलशन शर्मा का कहना है कि बिजली सेवा प्राप्त किए उपभोक्ता आन लाइन किस्तों में किराया जमा करवा सकते हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जम्मू से ही बिजली काटी जाती है। बिल जमा करवाए जाने के बाद रसीद भेजने पर कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को कोई दिक्कत आती है तो वह कार्यालय में आए ताकि समाधान किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें