बिश्नाह। पुलिस ने बुधवार देर रात सरकारी गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी चोरी की स्कूटी को बरामद कर लिया है। स्कूटी बीते 24 घंटे से सड़क किनारे लावारिस हालत में लगी हुई थी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बिश्नाह पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने स्कूटी के नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला स्कूटी गांधीनगर के किसी व्यक्ति की है और कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। स्कूटी के मालिक ने संबंधित थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। चोर ने स्कूटी चोरी करके उसकी पीछे वाली नंबर प्लेट को उतारकर डिक्की में डाल दिया था। बिश्नाह पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चोर की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संवाद