बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर करते चिनाब वेली पावर प्रोजेक्ट और डीवीसी के अधिकारी
- फोटो : poonch
जम्मू। चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड (सीवीपीपीएल) ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पर डीवीसी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक अरुण पात्रा और सीवीपीएल की ओर से समूह महाप्रबंधक अमरीक सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर डीवीसी बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्य एवं एनएचपीसी और सीपीपीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किरु हाइड्रो इलेक्टि्रक प्रोजेक्ट से 40 वर्षों की अवधि के लिए बिजली लेने पर सहमति बनी है। ब्यूरो