रियासी। जिले की माहौर तहसील में बुधवार को बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने माहौर के मुख्य बाजार और मोहल्लों को दौरा कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
दुकानों और मकानों में बिजली कनेक्शन की जांच की गई, जिसमें कई जगह अवैध कनेक्शन को हटा दिया गया। साथ ही लोगों को कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने के लिए कहा है। अवैध कनेक्शन वालों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान पेट्रोल पंप, आटा चक्की पर लगे हुए मीटर की भी जांच की गई। कर्मचारियों ने कहा कि अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।