फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार से 11 हजार तक आए बिजली बिल, उड़े लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के बाद अब लोगों को बिजली बिल वितरित करने का काम शुरू हो गया है। लोगों को मार्च से लेकर मई माह का भुगतान करने के लिए बिल आ रहे हैं। भारी भरकम बिल आने के कारण लोगों के होश उड़ गए हैं। मोती बाजार, पहाड़ियां मोहल्ला, सिटी बाजार, रघुनाथ बाजार समेत अन्य बाजारों में लोगों को छह हजार से 11 हजार तक बिजली बिल आए हैं। इस कारण लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चंदन सिंह, श्याम, मनोज, हरिया, सुदेश आदि ने बताया कि विभाग ने भारी भरकम बिल थमा दिए हैं। उन्होंने कहा कि तीन माह तक बाजार बंद रहने के कारण आय नहीं हुई है। अब विभाग की ओर से बिल थमा दिए गए हैं। एक साथ बिजली बिल अदा करना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही बिलल जमा करने की अंतिम तिथि भी नजदीक है और सरचार्ज भी जमा होगा। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए विभाग को बिल माफ करने चाहिए थे या फिर कम बिल अदा करने को दिए जाने चाहिए थे। अब भारी भरकम बिल अदा करने में परेशानी आ रही है। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा है ऊपर से बिल थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें