अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश के बाद पानी की किल्लत थोड़ी कम हुई है लेकिन उमस बीच बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। पहले बारिश न होने के कारण ट्यूबवेल का जलस्तर गिरता जा रहा था। इस कारण लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था।
अब बारिश होने के बाद ट्यूबवेल रिचार्ज हुए है। बारिश से तवी नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। पहले की अपेक्षा ज्यादा पानी लिफ्ट किया जा रहा है। जून में 20 से 30 मिनट तक पानी की आपूर्ति हो रही थी। अब 40 मिनट तक नलों में पानी आ रहा है। रविवार को बिजली का लोड 1600 मेगावाट तक रहा। विभाग के अनुसार बिजली कटौती से सितंबर में राहत मिलेगी। उधर, कालिका काॅलोनी, जुलाखा मोहल्ले, सुजवां, बठिंडी, सिद्दड़ा, बंधुरख सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत से निजात मिली है। पहले सप्ताह मेंं एक दिन पानी मिल रहा है। अब दो से तीन दिन पानी आ रहा है।
-
बिजली लोड पीक पर है। उमस से बचने के लिए बिजली का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। सितंबर में कटौती से निजात मिलेगी।
- अरशद कुरैशी, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग