नार्दर्न रेलवे जल्द ही कटड़ा तक विद्युत इंजन के जरिए ट्रेन चलाकर बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाला है। विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है और डेढ़ माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।
काम पूरा होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से विद्युत इंजन से चलने वाली ट्रेनें अब सीधे ही कटड़ा तक पहुंचेगी। करीब तीन वर्ष पहले रेलवे ने कटड़ा तक विद्युतीकरण का काम शुरू किया था। टनलों के बीच विद्युतीकरण का काम रेलवे के लिए बड़ी चुनौती था।
पठानकोट से जम्मू तक तो यह काम पूरा हो गया, लेकिन जम्मू से आगे यह विद्युत इंजन की रेल सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे यह काम पूरा करने वाला है।
उधमपुर तक विद्युतीकरण काम पूरा हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन जब तक कटड़ा तक यह काम पूरा नहीं होगा ट्रेन को चलाया नहीं जाएगा।