फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए कठुआ, रियासी, उधमपुर के डीसी उपलब्ध करवाए भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने रियासी, कठुआ और उधमपुर के जिला उपायुक्तों को इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सौंपने के लिए कहा है। जम्मू में शुक्रवार को जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इलेक्ट्रिक बस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने यह दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए कि वह परियोजना से संबंधित जरूरी कार्य जल्द पूरा करे। उन्होंने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड और टाटा मोटर्स के अधिकारियों से कहा कि वह भगवती नगर में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाए। मंडलायुक्त ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को निर्देश दिए कि वह इलेक्टि्रक बसों के प्रोटोटाइप माडल के निरीक्षण के लिए टीमों को भेजे। उन्होंने कहा अप्रैल के मध्य तक बसे यहां पहुंच जाएं। सरकार 200 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदेगी। श्रीनगर और जम्मू शहरों में सौ, सौ बसों को सड़क पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें