फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की भेंट चढ़ गई चुनावों की तैयारी

Fri, 19 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में आई बाढ़ का असर चुनावी तैयारियों पर भी पड़ा है। श्रीनगर में मतदाता सूची के रिवीजन का काम ठप हो गया है। हालांकि जम्मू संभाग में रिवीजन चल रहा है। रिवीजन के बाद फाइनल मतदाता सूची पहली अक्टूबर को जारी की जानी थी, लेकिन फिलहाल तय तिथि पर इसका प्रकाशन हो पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


जहां तक बात इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का है तो श्रीनगर के तीन जिलों की ही ईवीएम आ पाई थी कि बाढ़ के संकट ने राज्य को घेर लिया। जम्मू संभाग के भी सभी जिलों की ईवीएम गुजरात से अब तक नहीं आ पाई है। चुनावी माहौल भी ठंडा पड़ गया है।

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए दस सितंबर को भारतीय चुनाव आयुक्त की बैठक भी बाढ़ के कारण टल गई थी। दोनों संभागों की सरकारी मशीनरी इस समय बाढ़ पीड़ितों के  पुनर्वास, राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सह चुनाव अधिकारी जय कुमार का कहना है कि जम्मू में रिवीजन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। तय तिथि पर मतदाता सूची प्रकाशित करने की दृष्टि से तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल चुनाव टलने संबंधी कोई सूचना आयोग की ओर से नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें