बाड़ी ब्राह्मणा। भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी कमेटी का पूर्ण रूप से गठन कर दिया गया है। इससे पहले कमेटी में प्रधान पूरन चंद और महासचिव रमेश चंद्र भदोरिया मनोनीत किए जा चुके हैं। कमेटी की तरफ से रविवार को नवनिर्वाचित सदस्यों का ऐलान भी कर दिया गया है। संसार चंद को कैशियर और पुष्पराज, चमनलाल खुल्लर, जगदेव थापा, दर्शन लाल थापा, रमेश चंद्र, उत्तमचंद भगत, तरसेम लाल, कस्तूरी लाल, अमरनाथ, सतीश विद्रोही, श्यामलाल और अश्वनी गोरका को चुना गया है। कमेटी के सदस्यों ने पूर्ण तरीके से अपना पूरा योगदान देने के लिए कहा। संवाद