-ईवीएम के बनाए स्ट्रांग रूम और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर व स्पेशल पुलिस नोडल ऑफिसर एडीजीपी विजय कुमार ने वीरवार को जिला पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें लोकसभा चुनावों में लोकसभा चुनाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों को जांचा गया।
एसएसपी मोहिता शर्मा ने चुनावों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था व प्लान की जानकारी दी। प्रत्याशियों को दी जाने वाली सुरक्षा के बारे में भी बताया। साथ ही ईवीएम के लिए बनाए स्ट्रांग रूम और वहां पर सुरक्षा के लिहाज से किए इंतजामों से अवगत कराया। एडीजीपी ने कहा कि पुलिस के सभी जवानों को लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक तथा लोगों को सुरक्षा देने के लिए सौ प्रतिशत योगदान देना होगा। इसके लिए जवानों को पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। बैठक में आईआरपी पहली बटालियन की कमांडेंट अनीता शर्मा, एसपी इफतखार अहमद, एडिशनल एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन व सभी स्थानों के डीएसपी आदि मौजूद रहे।