फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बख्शी नगर जम्मू से रियासी पहुंची छड़ी यात्रा, भक्तों ने कालिका मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूजन के बाद भजन कीर्तन कर माता की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जम्मू के बख्शी नगर में स्थित माता के मंदिर से छड़ी यात्रा वीरवार क रियासी नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में पहुंची। भक्तों ने मंदिर में माथा टेका और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

संगत ने पूजा के साथ ही माता की पवित्र व प्राकृतिक पिंडी के दर्शन किए। वीरवार को सुबह दस बजे के लगभग बख्शी नगर जम्मू से लोगों का जत्था कालिका माता मंदिर में किरण शर्मा के नेतृत्व में पहुंचा। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से माता की पिंडी के दर्शन किए। साथ ही भजन कीर्तन कर माता की महिमा का गुणगान किया। बाद में छड़ी में शामिल सभी लोग तलवाड़ा डैमटाम मार्ग पर स्थित आउटलेट के काली माता मंदिर में पहुंचे। जहां पर भी सभी ने माथा टेका। छड़ी के साथ आए शुगल कुमार ने बताया कि बख्शी नगर में माता की मूर्ति स्थापित है। सभी लोग रियासी में मौजूद प्राचीन मंदिरों में दर्शनों के लिए आए। दर्शन करने के साथ ही मां की महिमा का व्याखान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें