फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा जिले में निर्दलीयों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू कश्मीर में पहली बार हुए ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव (बीडीसी) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। इसमें निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। उन्होंने पांच ब्लॉक में जीत दर्ज की है। भाजपा को केवल चार ब्लॉक में ही जीत हासिल हो पाई है।
विज्ञापन

इसमें सांबा, सुंब, राजपुरा और परमंडल ब्लॉक शामिल हैं। उधर, घगवाल में तीन बार से सरपंच रहे विजय टगोत्रा ने भाजपा उमीदवार को शिकस्त दी है।
जिले के नौ ब्लॉक में बीडीसी चेयरमैन के चुनाव में चार मतदाताओं ने मत का प्रयोग नहीं किया है। इनमें सांबा ब्लाक के रख अंब टाली पंचायत का सरपंच, सांबा ब्लॉक की महिला पंच, नड और विजयपुर ब्लॉक से एक-एक पंच शामिल है। चुनाव में भाजपा से बागी प्रत्याशियों ने ही अपनी पार्टी का खेल बिगाड़ा है।
विज्ञापन

नौ ब्लॉक किस ने कितने वोट लिए
ब्लॉक विजेता पार्टी
सांबा कमलेश कुमारी भाजपा
घगवाल विजय टगोत्रा निर्दलीय
राजपुरा राधेश्याम भाजपा
नड देवराज निर्दलीय
सुंब रमेश सिंह भाजपा
विजयपुर योगेशवर निर्दलीय
रामगढ़ दर्शन सिंह निर्दलीय
परमंडल इरशाद बेगम भाजपा
बाड़ी ब्राह्मणा रजनी देवी निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें