फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर रेड और ग्रीन कारपेट, गुब्बारों से सजाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को एक अलग अनुभव देने के लिए मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए थे। इनमें मतदाताओं के लिए रेड और ग्रीन कारपेट लगाए थे। साथ ही पोलिंग बूथों को रंग-बिरेंगे गुब्बारे से सजाया गया और परिसर में टेंट लगाए गए थे।
विज्ञापन

मॉडल पोलिंग बूथ में युवा बूथ भी बनाए गए थे। ये बूथ पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को समर्पित थे। गवर्नमेंट हाई स्कूल नगरोटा में मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया था, जिसमें युवा और मॉडल बूथ थे। युवा पोलिंग बूथ में 978 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि मॉडल पोलिंग बूथ में 715 मतदाता थे। मतदाताओं के लिए हेल्पडेसक, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सुविधा थी। वहीं, ग्रीन बूथ में मतदाताओं से पौधरोपण भी करवाया गया। इन पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग डीसी कार्यालय में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें