फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र में डीडीसी और पंचायती चुनाव सात दिसंबर को हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा जोर लगा रखा है। समर्थकों के साथ गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। विकास करवाने का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी चुनावी लहर चल रही है। पार्टियों के समर्थकों ने दिवारों पर पोस्टर चिपका दिए हैं। दुकानों के बाहर भी झंडे और लड़ियां सजा दी गई हैं। हर गांव के चौराहों और दुकानों पर लोगों में चुनाव की बातें ही चल रही हैं। युवाओं में भी जोश देखने को मिल रहा है। सभी की निगाहें अपने-अपने उम्मीदवार पर टिकी हुई हैं। प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टियों के पोस्टर व्हाट्सएप और फेसबुक पेज पर अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें