फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं लिया नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। डीडीसी चुनाव में आरएस पुरा व सुचेतगढ़ से 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वीरवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। आजाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। सुचेतगढ़ क्षेत्र से 10 उम्मीदवार मैदान में है, इनमें मुख्यत: भाजपा, कांग्रेस, नेकां, लोक जन शक्ति पार्टी, हक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवारों सहित पांच आजाद उम्मीदवार हैं। आरएस पुरा क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवार हैं, इनमें कांग्रेस, भाजपा, नेकां, पैथर्स पार्टी के अलावा पांच आजाद उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी कुलराज सिंह ने बताया कि वीरवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। दस उम्मीदवार मैदान में है। वहीं दूसरी ओर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ उम्मीदवार प्रचार में भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें