जम्मू। महाशा सदर सभा के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव हुए। इसमें कालीदास ने 187 वोट हासिल कर जीत हासिल की। जबकि प्रतिद्वंद्वी तिलक राज के पक्ष में 16 वोट पड़े हैं। परिणाम की घोषणा के बाद कालीदास को अध्यक्ष बनाया गया और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
चुनाव को लेकर सुबह दस बजे से ही महाशा सभा में गहमागहमी रही। प्रक्रिया में कठुआ, सांबा, जम्मू और रियासी के सभा सदस्यों ने हिस्सा लिया। पुलिस सहित अर्धसैनिक बल भी चुनाव केंद्र के बाहर तैनात रहे। अध्यक्ष ने बताया कि मई 2022 में अस्थायी अध्यक्ष चुना था। चुनाव के लिए सभा सदस्यों ने कड़ी मेहनत की है। सभा और बिरादरी की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। प्रमुख सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव के बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। चुनाव चेयरमैन एसआर मजोतरा ने कहा कि कोरोना के चलते चुनाव नहीं हुए थे। इस कारण अध्यक्ष को अस्थायी जिम्मेदारी दी गई थी। स्थिति समान्य होते ही चुनाव करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बिरादरी के लोगों को मिलजुल कर काम करना होगा।