जम्मू। जेएंडके आफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशनके चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें सुदेश गुप्ता को अध्यक्ष, शरत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल महाजन उपाध्यक्ष, अविनाश आनंद को महासचिव, राजनीश को वित्त सचिव, सतीश रैना को सचिव जबकि कालू को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके बाद सदस्यों को पेश आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि डीआईसी, प्रदूषण बोर्ड, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों में काम के दौरान सदस्यों को आ रही समस्याओं का निदान एसोसिएशन के माध्यम से करवाया जाएगा। इस मौके पर नई कार्यकारिणी को बधाई दी गई। इस मौके पर बीएस चिब, गिरीश कपूर, गुरमीत सिंह, राकेश मेहता, विपिन महाजन, आशीश चोपड़ा, पंकज सेठी, अरुण गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।