फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ, कोहरे, शून्य से नीचे तापमान पर भारी पड़ा जम्हूरियत का जोश

विज्ञापन
कुपवाड़ा में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की कतारें। - फोटो : NOIDA
विज्ञापन
जम्मू। बर्फ, कोहरा और शून्य से नीचे तापमान। बर्फीली हवाओं के बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच जम्हूरियत का जोश साफ दिखा। युवाओं से लेकर उम्र दराज वर्ग के मतदाता मैदानों से लेकर पर्वतीय इलाकों में वोट डालने पहुंचे। ताजा बर्फबारी के बाद ठंड में खासा इजाफा होने के बावजूद छठे चरण के मतदान का प्रतिशत भी पहले पांच चरणों से नीचे नहीं रहा।
विज्ञापन

रविवार को मैदानी इलाकों में तड़के से ही कोहरा था। दिन चढ़ा तो घने कोहरे ने ठंड के अहसास को बढ़ा दिया। इस सब के बीच मतदान केंद्रों में वोट डालने वालों का उत्साह बना रहा। वहीं पर्वतीय इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। ताजा बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं में घराें से निकलना बेहद मुश्किल है, लेकिन हर उम्र के मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। घने कोहरे के बीच कठुआ में हीरानगर के रख सरकार मतदान केंद्र में पहुंचे 25 वर्षीय मोहम्मद सादिक ने भी वोट डाला। इसी तरह से गुड़ा मुंडिया मतदान केंद्र में 85 वर्षीय ब्यासो देवी और 80 साल की मंथो देवी ने मतदान किया। पर्वतीय जिला रामबन के दूरदराज इलाकों में भी मतदान का उत्साह दिखा। संगलदान के हाई स्कूल भटनी मतदान केंद्र में 86 वर्षीय सिराज दीन ने वोट डाला। उधर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बिश्नाह और अरनिया निर्वाचन क्षेत्र में भी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें