संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। चुनाव अधिकारी विधानसभा छंब क्षेत्र व एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को ज्यौड़ियां-पलांवाला मुख्य मार्ग पर नाका लगा कर वाहनों की तलाशी ली।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान पैसे का लेन देन रोकना है। कोई भी व्यक्ति तय सीमा से अधिक पैसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर न ले जा सके, इसलिए नाका लगाकर क्षेत्र में हर आने जाने वाले वाहन को जांचा गया है। इस दौरान कोई ऐसा केस नहीं पाया गया है जो तय सीमा से अधिक राशि ले जा रहा हो।