फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरोर गांव में दुकान के बाहर से महिंद्रा पिकअप ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-रात 1:30 बजे की घटना सीसीटीवी में कैद, फुटेज में दिख रहे दो लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। सरोर गांव से दो चोर वीरवार रात किरयाना स्टोर के बाहर खड़ी महिंद्रा पिकअप नंबर (जेके02एअक्स4469) चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाड़ी के मालिक सोमदत्त और प्रशांत ने बताया कि वीरवार शाम को गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो उसमें दो लोग गाड़ी को लगभग 1:30 बजे चोरी कर ले जाते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। प्रशांत ने बताया कि इससे पहले दो बार गाड़ी की स्टपनी चोरी हो चुकी है। इस बार चोर गाड़ी ही चुरा कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द तलाश कर गाड़ी को बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं, बिश्नाह पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें