फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश रैना को चुना गया खौड़ व्यापार मंडल का अध्यक्ष

विज्ञापन
सतीश रैना बने वयापार मंडल कैम्प खौड़ के प्रधान
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के अधीन के बाजार कैं प के दुकानदारों की तरफ से व्यापार मंडल का प्रधान के चुनाव को लेकर काफी दिन से चर्चाएं चल रही थीं। बुधवार को सभी दुकानदारों की तरफ से बैठक की गई। इसमें कमेटी अध्यक्ष डिप्टी राम तथा सुदेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी दुकानदारों ने सतीश रैना को व्यापार मंडल कैंप खौड़ का निर्विरोध प्रधान चुन लिया। उपस्थित लोगों ने सतीश रैना को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। सतीश रैना ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे लगन और ईमानदारी से निभाऊंगा। तहसीलदार सुदेश कुमार ने बताया कि हमें उम्मीद है कि सतीश रैना बाजार की बेहतरी और तरक्की के लिए काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें