फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के लिंक बाजार में स्थित ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर को जल गया था, जिसे वीरवा को भी नहीं बदला गया। इस कारण स्थानीय लोगों व दुकानदारों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी प्रकाशो, नीलम, बंदना व दलवीर ने बताया कि उनके मोहल्ले व लिंक बजार का ट्रांसफार्मर बुधवार दोपहर से जला हुआ है। भीषण गर्मी के चलते जीना मुहाल हो गया है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। इस कारण लोगों में काफी गुस्सा है। दुकानदारों के अनुसार पहले ही बाजार में मंदी है और ऐसे में बिजली नहीं होने पर ग्राहक भी आने से कतरा रहे हैं। उन्होने डीसी से मांग उठाई है कि ट्रांसफार्मर को जल्द बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें