फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर-फिंतर सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। उनकी पहचान अनिल (19) पुत्र बोधराज निवासी धर्मकोट और सैफ अली (23) पुत्र रहमत अली निवासी लखनपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सवा दस बजे के करीब फत्तू मंदिर देवल के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें