फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन के दौरान बिजली बिलों की नहीं हो पा रही अदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के कारण पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को बिलों की वसूली करना मुश्किल हो गया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से बिलों की अदायगी करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसका फायदा कुछेक लोग ही उठा पाए हैं। कारण है कि ग्रामीण इलाकों में ऐप के माध्यम से लोगों ने बिल अदा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कारपोरेशन को 70 लाख से ज्यादा राशि की वसूली करनी है। अब लाकडाउन समाप्त होने के बाद ही बिलों का भुगतान हो पाएगा। जम्मू शहर में भी ऐप के माध्यम से कम ही लोगों ने बिलों की अदायगी की है। कारपोरेशन के अनुसार कुछ लोग ऐप में पंजीकृत नहीं है। कुछ लोग विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। इस कारण बिल अदा नहीं कर रहे हैं। नौकरी पेशा लोग ही बिलों की अदायगी कर रहे हैं। लाकडाउन के बाद हालात सामान्य होने के बाद ही बिलों की अदायगी संभव हो पाएगी।
ऐप के माध्यम से बिल जमा करवाने को रुझान नहीं मिला है। लाकडाउन समाप्त होने के बाद रूटीन में बिलों की अदायगी हो सकेगी। लोगों को ऐप के माध्यम से बिल अदा करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीडी सिंह, एकसइएन, जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें