फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो के खुलेंगे आठ पुलिस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो के आठ नए कार्यालय खुलेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सोमवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन

जम्मू, सांबा और कठुआ जिले जम्मू ब्यूरो कार्यालय के अंतर्गत आएंगे। वहीं डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों को डोडा एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय देखेगा। राजोरी और पुंछ जिलों को एंटी करप्शन ब्यूरो का राजोरी पुलिस स्टेशन देखेगा। श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जिलों को श्रीनगर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय देखेगा। अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां और कुलगाम जिलों का क्षेत्राधिकार एंटी करप्शन ब्यूरो के अनंतनाग कार्यालय के पास रहेगा। बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों का क्षेत्राधिकार एंटी करप्शन ब्यूूरो के बारामूला कार्यालय के पास रहेगा। उधमपुर और रियासी जिलों के लिए उधमपुर में ब्यूरो कार्यालय बनाया जाएगा। पूरे जम्मू कश्मीर के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो का सेंट्रल कार्यालय बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें