फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खुलेंगे एंटी करप्शन ब्यूरो के आठ नए कार्यालय

Tue, 21 Jul 2020 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो के आठ नए कार्यालय खुलेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सोमवार को आदेश जारी किया। जम्मू, सांबा और कठुआ जिले जम्मू ब्यूरो कार्यालय के अंतर्गत आएंगे।

विज्ञापन


वहीं डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों को डोडा एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय देखेगा। राजोरी और पुंछ जिलों को एंटी करप्शन ब्यूरो का राजोरी पुलिस स्टेशन देखेगा। श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जिलों को श्रीनगर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय देखेगा। अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां और कुलगाम जिलों का क्षेत्राधिकार एंटी करप्शन ब्यूरो के अनंतनाग कार्यालय के पास रहेगा। 

बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों का क्षेत्राधिकार एंटी करप्शन ब्यूूरो के बारामुला कार्यालय के पास रहेगा। उधमपुर और रियासी जिलों के लिए उधमपुर में ब्यूरो कार्यालय बनाया जाएगा। पूरे जम्मू कश्मीर के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो का सेंट्रल कार्यालय बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें