फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गोलाबारी में आठ की मौत, 75 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कठुआ, पुंछ, सांबा और जम्मू में चौथे दिन भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी रही। अब तक गोलाबारी में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 75 जख्मी हुए हैं। घायलों में अधिकतर लोगों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। सीमावर्ती इलाकों के कई गांवों के सात हजार लोगों को सुरक्षित कैंप में रखा गया है।
विज्ञापन


बुधवार को डिवकॉम कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डिवकॉम शांतमनु और आईजी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि बीएसएफ, पुलिस या सरपंचों की ओर से चेतावनी जारी होने पर तुरंत मकान खाली कर दें, इस बात को हलके में न लें।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग में बीती रात को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। संभाग के अरनिया सेक्टर में पांच, सांबा में दो और पुंछ में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 75 लोग जख्मी हुए हैं। इसके अलावा 51 पशु मारे गए हैं, जबकि 153 को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में 10 कैंप बनाकर तीन हजार लोगों को रखा गया है। इसी तरह से पुंछ में सात कैंप बनाकर दो हजार लोगों और कठुआ में 16 कैंप बनाकर दो हजार लोगों को रखा गया है। कैंप में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। लोगों से अपील है कि खुले में छत पर न सोयें, इसके साथ ही चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए घर खाली कर दें।
विज्ञापन

जानमाल की सुरक्षा को पुलिस तैनात

सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों के घरों और जानमाल की हिफाजत के लिए पुलिस की टोलियां बनाई गई हैं, जो कि लोगों के घरों की देखभाल के साथ-साथ, चोरियों तथा अन्य सभी प्रकार से सुरक्षा करेंगी। गांवों में सुरक्षा की बहुत जरूरत है। आपातकालीन स्थिति में लोगों के लिए कुछ बंकर भी बनाए गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पुलिस की गाड़ियां भी लगाई गई हैं।

सिविलियन को टारगेट बनाना चिंताजनक 

आईजी राजेश कुमार के मुताबिक पाकि स्तान की ओर से सिविलियन को टारगेट किया जा रहा है, जो कि बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने क्राइसेज मैनेजमेंट कमेटियों का गठन भी किया है, जो कि हर तरह की समस्या से निपटने के लिए तैयार है। मेडिकल टीमों को भी लगाया गया है।

घुसपैठ की स्थिति बन रही

फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करवाई जा सकती है। इसके लिए पंच, सरपंच, पुलिस तथा आमजन को संदिग्धों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है। ब्लाक डेवलपमेंट कमेटी के लोगों को भी उचित निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें