फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-नबी का त्योहार, निकाली गई रैली

Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को ईद मिलाद उल नबी को धूमधाम से मनाया। इस दौरान लोगों ने सुबह से ही एक दूसरे के गले लग बधाई दी। इसके बाद कस्बे के बीचोबीच स्थित जामिया मस्जिद से विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ हाजियाें को ऊंट तथा घोड़े पर बिठाकर ले जाने की परंपरा को भी निभाया गया। रैली मे हर आयु वर्ग के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। खासकर के युवा वर्ग में काफी उत्साह दिखा। कस्बे के विभिन्न स्थानाें से होते हुए समुदाय के लोगों की यह रैली वापस मस्जिद मे पहुंची।
यहां पर मौलवियों और हाजियों ने लोगों को इस पावन दिन के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने मजहबी भाईचारा एकता तथा अखंडता बनाए रखने का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा के कई इंतजाम थे 
 जिले के कई जगहों पर ईद-उल-नबी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फारूक अहमद किचलू के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इसमें मोहम्मद नबी  के गीत गाए और धार्मिक नारे लगाए गए।  हाथों में बैनर व धार्मिक झंडे लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग इस मौके पर शरीक हुए।

इस दौरान कुछ स्कूली बच्चों ने भी वर्दी पहन कर शामिल हुए। जुलूस जामा मस्जिद से निकला जो कि बस अड्डा, शहीदी मार्ग, जियारत शाह असरार-उद-दीन, निचले बाजार से होते हुए, शाह फरीद-उद-दीन की जियारत तक निकली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें