फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन में मनेगी ईद, लॉकडाउन 2 की पांच अगस्त तक जारी रहेंगी पाबंदियां

विज्ञापन
वीकेंड लॉकडाउन से पहले गांधी नगर में शराब की दुकान पर लगी भीड़। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जम्मू, उधमपुर, कठुआ और राजोरी में शुक्रवार से दूसरा वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया गया। बाकायदा मुनादी कर लोगाें को वीकेंड लॉकडाउन के दौरान घराें में रहने की चेतावनी दी गई। सोमवार सुबह छह बजे तक अनिवार्य सेवाओं और गतिविधियाें को छोड़ अन्य तमाम तरह की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। वीकेंड लॉकडाउन में ही बकरीद मनाई जाएगी। इसके साथ ही लॉकडाउन 2 की पाबंदियां पांच अगस्त तक जारी रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन सभी जिलों के प्रशासन ने पुलिस और सिविल अफसरों को सेक्टरवार सख्त पाबंदियां लागू करने के लिए तैनात कर दिया है। जम्मू में पुलिस वाहनों से मुनादी, सायरन और सीटी बजाकर लोगाें को आगाह किया गया। मुख्य रास्तों को छोड़ कई मार्गों पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं। सोमवार सुबह छह बजे तक दवाई, दूध, फल-सब्जी को छोड़ अन्य दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सांबा जिले की चार तहसीलों में लॉकडाउन चार अगस्त तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें