फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ, पुलिस ने कहा- यहां पर शांति है

Mon, 12 Aug 2019 11:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में बकरीद की नमाज अदा करते लोग
विज्ञापन

बकरीद के पर्व पर कश्मीर में लोगों ने नमाज अदा की। स्थानीय पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि लोग अपनी नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे। फिर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक लोगों ने बकरीद के पर्व पर नमाज अदा की, साथ ही अलग-अलग कई मस्जिदों में मिठाई बांटी गई। अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों से लोगों को थोड़ी छूट भी दी गई। जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर में स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास कर रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार ने कश्मीर घाटी में पर्याप्त भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी व्यवस्था की है। कुछ सामानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखना और किसी भी हादसे को रोकना है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोरा की सभी स्थानीय मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। जामिया मस्जिद बारामुला में लगभग 10,000 लोगों ने नमाज अदा की।
 

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि हर त्योहार पर लोगों को सुविधा प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी है। पिछले 2 दिनों में हमने प्रतिबंधों में ढील दी ताकि लोग जश्न मना सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि आज कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन








 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें