फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से आएगा जीवन शैली में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से आएगा जीवन शैली में सुधार
विज्ञापन

- ई गवर्नेस सेवाओं से काम होगा अब तेज गति से
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सस्टेनेबल एंड रेजिलिएंट सिटीज जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। इसमें ई-गवर्नेंस सेवाओं से काम सुगमता से होगा। यह बात जेएंडके ई-गवर्नेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने राष्ट्रीय स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव में वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के विकास को तेज गति मिली है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्चुअल कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई पहल की गई है। इसमें बस स्टैंड जम्मू में स्वचालित पार्किंग सिस्टम, जम्मू और श्रीनगर दोनों राजधानी शहरों में इंटेलिजेंट ट्रैफिक लाइट सिस्टम की शुरुआत की गई है। सभी प्रमुख चौराहों और प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी के साथ-साथ दोनों स्मार्ट सिटी में कमांड और कंट्रोल सेंटर की स्थापना, दोनों स्मार्ट सिटी में साइनबोर्ड और होर्डिंग आदि की स्थापना की गई। ई-ऑफिस परियोजना को जेकेजीए द्वारा जम्मू-कश्मीर के दोनों सिविल सचिवालयों में सफलतापूर्वक लांच किया गया है। इसमें सभी विभागों ने ई-फाइलों पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें