जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय से एमबीए करने के इच्छुक छात्रों का ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू (जीडीपीआई) 31 मई और दो जून को होगा। इसमें सीयूईटी पीजी-2025 और जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) में क्वालिफाई करने वालों को शामिल होने का मौका मिलेगा। फाइनल मेरिट तैयार करते हुए जीडीपीआई का 10-10 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।
जम्मू विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स के अनुसार मेन कैंपस में चलने वाले एमबीए, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस और एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स के साथ ही भद्रवाह/कठुआ के ऑफलाइन कैंपस और एमआईएस पटोली में चलाए जा रहे एमबीए कोर्स में दाखिला लेने वालों को जीडीपीआई में शामिल होना आवश्यक होगा। समय और स्थान का शेड्यूल जम्मू यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://www.jammuuniversity.ac.in पर प्रकाशित किया जाएगा।