फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में पढ़ाई के दौरान कई परेशानियों का किया सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के शिव नगर निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रेरणा पाल ने 98.8 प्रतिशत नंबर लेकर क्षेत्र का और परिवार का नाम रोशन किया। वह कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कुंजवानी में पढ़ती है। प्रेरणा पाल ने बताया कि कोरोना के दौरान पढ़ाई में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी हौसला बुलंद रखा। पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। रविवार को परिणाम घोषित होने के बाद जब पापा धर्मपाल से पता चला कि इतने नंबर लिए हैं। तो दिल बहुत खुश हुआ। मेरा सपना डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का है। कोरोना में मुझे परिवार और स्कूल स्टाफ का पूरा सहयोग मिला। जिन्होंने हर प्रकार की परेशानियों को हल करने का सुझाव दिया। यही कारण है कि आज बहुत खुशी महसूस हो रही है। इस मौके पर उनके पापा और परिवार ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और मुबारकबाद दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें