फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीम प्रताप सिंह ने स्कूल व माता-पिता का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में 12 कक्षा के परिणाम में आशीम प्रताप सिंह ने 492/500 अंक लेकर पिता नरेंद्र सिंह मन्हास और माता अनु सिंह का नाम रोशन किया। आशीम ने कहा कि यह सब मेरे दादा-दादी का भी आशीर्वाद व मां बाप का भरोसा साथ था। पढ़ाई खत्म होने पर गरीबों की सेवा करने की इच्छा है। संवाद
विज्ञापन

गजल भाऊ ने 70 फीसदी अंक हासिल किए
ज्यौडियां। सीमावर्ती खौड़ के जागृति शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गजल भाऊ ने 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 70 प्रतिशत अंक लिए। वह ब्लाक खौड़ के गांव खुंडा निवासी अश्वनी सिंह भाऊ की बेटी हैं। गजल भाऊ ने बताया कि उसे कोरोना के चलते पढ़ाई में दिक्कर्तें आईं, क्योंकि महामारी के चलते अखबारों तथा न्यूज चैनल पर कोरोना संबंधी खबरों को देख-देख कर दिमाग में भय भर गया कि पढ़ाई करना मुश्किल हो गया। फिर भी मेरी कोशिश और परिजनों का आशीर्वाद रंग लाया। गजल ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता तथा स्कूल के स्टाफ को दिया। उनका लक्ष्य डाक्टर बनने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें