फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हाई स्कूल कलोए का दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेहतर आनेपर वच्चो को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक हासिल करने कलोए सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने सम्मानित किया। सरपंच सरदार ओंकार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी। कहा गया कि यह बड़े हर्ष की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भी बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र पंचायत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने के लिए किताबे या कोई दूसरी जरूरत है तो वह बच्चों को सहायता करेंगे। इस दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य नीना कुमारी, तिपृता देवी, कर्ण सिंह, कमलेश कुमारी, राकेश कुमार, मोहन लाल सहित पंच ओम प्रकाश, गिरधारी लाल, सरपंच दर्शन चौधरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें