बिश्नाह। क्षेत्र के गांव लसवाडा में स्थित रूपा पब्लिक हाई स्कूल की छात्र और छात्राओं ने दसवीं कक्षा में 97% से भी ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल के सभी दसवीं के विद्यार्थियों को शुक्रवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक प्रेमनाथ ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। पढ़ाई का स्तर बढ़ा है, हमारे बच्चे शहर के बच्चों के बराबर अंक प्राप्त कर रहे हैं। उसी के चलते इस तरह का कार्यक्रम कर बच्चों को प्रोत्साहित किया है। ताकि इनकी तरह बाकी बच्चे भी पढ़ाई में मेहनत करें। संवाद