फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडर किड्स स्कूल टिंडेकलां में बच्चो के अभिभावको को नई शिक्षा नीति के वारे जागरूक किया

विज्ञापन
बंडर किड्स स्कूल टिंडेकलां में बच्चो को लगाए शिविर के दौरान अभिभावको को नई शिक्षा नीति के वारे जा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। वंडर किड्स स्कूल टिंडेकलां के चेयरमैन अमरपाल सिंह की अध्यक्षता में शिविर लगाकर अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूक किया गया। अमरपाल सिंह ने कहा कि कोरोना के समय छोटी कक्षा के बच्चों को आनलाइन शिक्षा प्राप्त करने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुरानी शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को अधिक दबाव के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नई नीति लागू होने पर खेल-खेल में ही पढ़ाई करना बेहतर होगा। इस दौरान कई शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने नई शिक्षा नीति में क्या-क्या परिवर्तन किए गए इसके बारे में जानकारी देने के साथ और सुझाव भी मांगे। इस दौरान कई शिक्षकों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें