प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एक युवती को प्रमाण पत्र देते हुए अधिकारी।
- फोटो : REASI
रियासी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने छह दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का समापन कर शनिवार को 20 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। मौके पर एलडीएम हब्बीउल्लाह ने बताया कि बैंक ने छह दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था, जिसमें 20 युवतियों को विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया है। भविष्य में वे इसका लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। इस दौरान आरसीसी रजत जैन और शिविर में सहयोग करने वाले राहुल डोगरा, पूजा देवी व ममता शर्मा भी मौजूद रहीं। अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा, जिसका लाभ बेरोजगार उठा सकेंगे। संवाद