जम्मू। शिक्षा विभाग के वार्षिक तबादला अभियान में लंबे समय से शहरों में सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने आवेदन नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए पात्रता एक ही स्कूल व स्थान पर अधिकतम चार वर्ष रखी थी। ऐसे में शहरों के जिन सरकारी स्कूलों में तबादले के लिए जिन शिक्षकों ने आवेदन किया था, उनकी योग्यता तय नियम के तहत नहीं थी।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बीके सिंह के अनुसार ऐसा नहीं कि शहरों के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों के तबादले पर विचार नहीं किया जा है, जिन शिक्षकों ने शहरों के स्कूलों में तबादले के लिए आवेदन किया था, उनकी योग्यता तय मानकों पर नहीं थी। अगले वर्ष होने वाले अभियान में शहरों में तैनात शिक्षक आवेदन के लिए पात्र होंगे। हालांकि सरपल्स अध्यापकों ने इसमें आवेदन नहीं किया है, जो संज्ञान में है और इस पर विभाग काम कर रहा है। अधिकारियों से इनकी संख्या मांगी है। इसके बाद इन शिक्षकों को उन स्कूलों में लगाया जाएगा जहां पर शिक्षकों की आवश्यकता है।