फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानाबदोश बच्चों को ऐसे शिक्षित करने की तैयारी

Tue, 28 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में खानाबदोश बच्चों की शिक्षा के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत विशेष तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में इन बच्चों की शिक्षा के लिए राज्य में 300 के करीब मोबाइल स्कूल चलाए जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं न होने के कारण शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों कोे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रख कर अब सरकार ने सीजनल सेंटर खोलने की योजना तैयार की है। सभी खानाबदोश बच्चे शिक्षा हासिल करके लाभ हासिल करें, इसके लिए ही राज्य सरकार की तरफ से सीजनल सेंटर खोलने की योजना तैयार की है। सरकार ने राज्य में 1531 सीजनल सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है।

यह सारे सेंटर सर्व शिक्षा अभियान के तहत खोलने का विचार किया जा रहा है। इनमें 36000 खानाबदोश बच्चों को शिक्षा देने का प्रावधान हैं। राज्य में गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोग हर छह महीने के बाद अपना डेरा बदलते हैं। यह परिवार छह महीने कश्मीर और छह महीने जम्मू संभाग में रहते हैं।
विज्ञापन


इसी कारण इन समुदाय के बच्चे एक स्थान पर रह कर शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से मोबाइल स्कूल खोले गए हैं। इनके डेरों के साथ ही यह स्कूल भी छह महीने मैदानी और छह महीने पहाड़ी इलाकों में चलाए जाते हैं।

स्कूल का पूरा स्टाफ इनके साथ आवाजाही करता है। इन स्कूलों में सुविधाएं न के बराबर हैं। यह सारे स्कूल टेंट के नीचे चलते हैं। विद्यार्थियों के बैठने और पढ़ने की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण ही इन स्कूलों में जरूरत से कहीं कम विद्यार्थी शिक्षा हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें