श्रीनगर। शीतकालीन छुट्टियों के बाद एक मार्च को विंटर जोन के स्कूल फिर से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया कि स्कूल परिसरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य सभी व्यवस्थाओं को पूरी करें। यदि आवश्यक हो तो पीने के पानी, बिजली, शौचालय, खिड़की के शीशे आदि मरम्मत कार्यों को पूरा करें। यह भी सुनिश्चित करें कि बायोमेट्रिक, जेके उपस्थिति पोर्टल काम करने की स्थिति में हो और मौजूदा स्टाफ के अनुसार अपडेट हो। कांप्लेक्स और क्लस्टर प्रमुख दिशानिर्देश के मद्देनजर अपने क्लस्टर स्कूलों के स्टाफ के साथ सत्र आयोजित करें। ब्यूरो