फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएमश्री स्कूल की होनहार छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की घोषणा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले को देंगे 51,000 का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने मंगलवार को पीएमश्री सरकारी गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल बिश्नाह का दौरा किया। विधायक ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली होनहार छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक ने घोषणा की कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का जो भी छात्र या छात्रा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं या 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल की है। 10वीं कक्षा में खुशी देवी ने 95.6% और मानसी मोटन ने 88.8% अंक प्राप्त किए है। कक्षा 12वीं में ईशा रानी ने 97.6%, गुरनीत कौर ने 97.2%, तवलीन कौर ने 97.2%, वंशिका कुमारी ने 94.6%, शीटू देवी ने 94.2% और मीनाक्षी शर्मा ने 92.6% अंक हासिल किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें