फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। अरनिया जोनल शिक्षा अधिकारी कांता शर्मा की अध्यक्षता में बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व प्रधान रमेश सैनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नियमित होना चाहिए। इससे सरकार व शिक्षा विभाग की बनाई योजनाओं के बारे में लोग जागरूक होेंगे। अधिकारी कांता शर्मा ने कहा कि बच्चों व उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट का युग होने से शिक्षा के बिना कार्य करना मुश्किल है। कार्यक्रम में शक्ति बाला ने समावेशी शिक्षा, विकलांगता जागरूकता यूडी आईडी कार्ड बनाए जाने के साथ दिव्यांग बच्चों को पेंशन योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की। इस दौरान रमेश कुमार, प्रवेश कुमार, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार, आरुषि महाजन सहित, शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें