विजयपुर पुजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया
विजयपुर। कमाल क्षेत्र में सोमवार को पूजा-अर्चना और कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथावाचक सुरेश शास्त्री की अगुवाई में कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। कस्बे के पवित्र जलस्रोत से कलश भरकर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ इसे स्थापित किया गया। सुरेश शास्त्री ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। संवाद